Ankita bhandari case: देहरादून पहुंची उर्मिला सनावर, पुलिस अधिकारियों ने की पूछताछ,कही ये बात

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
urmila sanawar dehradun SIT

उत्तराखंड में चर्चित अंकिता भंडारी मर्डर (Ankita bhandari case) केस नया मोड़ ले सकता है। सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाने वाली उर्मिला सनावर देहरादून पहुंच गई है। बीती देर रात पुलिस के दो अधिकारियों ने उर्मिला से पूछताछ भी की है।

ADVERTISEMENTS

देहरादून पहुंची उर्मिला सनावर से पुलिस ने की पूछताछ

भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाने वाली भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर बीते मंगलवार को देहरादून पहुंच गई है। देर रात दो पुलिस अधिकारियों ने दर्शन भारती के घर उर्मिला से 1 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ में एक महिला अधिकारी भी मौजूद रही।

उर्मिला से आज SIT करेगी पूछताछ

उर्मिला सानवार से आज बुधवार को SIT टीम पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि अंकिता हत्याकांड के सिलसिले में उर्मिला ने VIP को लेकर सोशल मीडिया पर कई ऑडियो और वीडियो पोस्ट किए थे। वायरल किए ऑडियो-वीडियो की सत्यता की जांच के लिए एसआईटी उन्हें फॉरेंसिक लैब भेजेगी।

सुरेश राठौड़ के कहने पर की थी ऑडियो वायरल: दर्शन भारती

मीडिया से बातचीत में दर्शन भारती ने भी बड़ा खुलासा किया है। दर्शन भारती ने कहा कि पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ के कहने पर उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल की थी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उर्मिला सनावर सुरक्षित है और पुलिस की निगरानी में है।

ADVERTISEMENTS