तो इस वजह से हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष के घर बिस्फोट!

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

आखिरकार 97 दिन गुजरने के बाद फॉरेंसिक विभाग द्वारा इस घटना की रिपोर्ट डीआईजी कार्यालय को भेजी गई। डीआईजी का कहना है कि रिपोर्ट मैं विस्फोट का कारण गैस रिसाव बताया गया है इस घटना के बाद तमाम तरह की अटकलें लग रही थी तथा जांच के बाद जिलाध्यक्ष को सुरक्षा भी प्रदान कर दी गई थी

अब 97 दिन गुजरने के बाद जब यह रिपोर्ट सामने आई तो पता चला यह गैस के रिसाव के कारण हुआ था माना जाता है कि गैस में जब ऑक्सीजन मिल जाते हैं तो वह भयानक रूप ले लेती है जिसकी वजह से उनके घर के पंखे टेढ़े हो गए और दरवाजे उखड़ गए पर्दे पर आग लग गई और वह झुलस गए किचन के अलावा दो कमरे काफी क्षतिग्रस्त हुए थे।

14 सितंबर की इस घटना के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे हालांकि आगरा लैब से अभी रिपोर्ट आनी बाकी है हीरा नगर स्थित भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर पर रात्रि 10:00 बजे के बाद यह घटना घटी थी वह एक कार्यक्रम के बाद घर पहुंचे ही थे कि कुछ ही देर के बाद यह घटना घट गई सहयोग की बात रही और ईश्वर का आशीर्वाद रहा कि घर में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ था

ADVERTISEMENTS