SIR बैठक में हंगामा: कमिश्नर के सामने भिड़े MLA शिव अरोड़ा और राजकुमार ठुकराल

उधम सिंह नगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रुद्रपुर में SIR बैठक के दौरान कुमाऊं कमिश्नर के सामने ही विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल आपस में भीड़ गए। किसी तरह दोनों नेताओं के समर्थकों ने उन्हें शांत कराया।
SIR बैठक में कमिश्नर के सामने भिड़े MLA शिव अरोड़ा और राजकुमार ठुकराल
दरअसल रुद्रपुर में सोमवार को SIR को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत बैठक ले रहे थे। जिसमें भाजपा विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल भी मौजूद थे। बैठक में भाजपा विधायक और कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल आमने-सामने आ गए। यही नहीं दोनों नेता कुमाऊं कमिश्नर के सामने अपनी सीमाएं भूल गए और गाली गलौच पर उतर आए।
धरने पर बैठे भाजपा विधायक
कुमाऊं कमिश्नर के सामने हंगामा बढ़ता देख किसी तरह दोनों नेताओं के समर्थकों ने उन्हें शांत कराया। मामले के थमने के बाद भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने कांग्रेस नेता के व्यव्हार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शिव अरोड़ा DIEM कार्यालय के बाहर ही अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



वन भूमि पर बसी आबादी को बेदखल करने की साजिश बर्दास्त नहीं:नेगी