उत्तराखंड की शिल्पी अरोड़ा बनी KRIBHCO की पहली महिला निदेशक, सहकारिता जगत में रचा इतिहास

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

shilpi arora uttarakhand

उत्तराखंड की जानी-मानी सहकारिता नेता शिल्पी अरोड़ा को हाल ही में कृभको (krishak Bharati Cooperative Limited) के निदेशक पद पर निर्वाचित किया गया है। यह उपलब्धि ऐतिहासिक है क्योंकि वे उत्तराखंड से पहली महिला निदेशक बनी हैं।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड की शिल्पी अरोड़ा बनी KRIBHCO की पहली महिला निदेशक

गौरतलब है कि कृभको देश की अग्रणी बहु-राज्य सहकारी संस्था है, जो किसानों की सेवा में खाद, बीज, कृषि उत्पादों एवं अन्य सहकारी गतिविधियों के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। कृभको के निदेशक मंडल में पूरे देश से 11 निदेशक चुने जाते हैं, जिससे यह संस्था राष्ट्रीय स्तर पर किसानों और सहकारिता की सशक्त आवाज़ बनती है। शिल्पी पिछले 20 सालों से किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।

किसान आंदोलन के दौरान गाजीपुर बॉर्डर पर थी सक्रिय

किसान आंदोलन के दौरान शिल्पी अरोड़ा गाजीपुर बॉर्डर पर भी सक्रिय भूमिका में रही थीं और कृभको और नेफेड (NAFED) जैसे बड़े सहकारी संस्थानों के माध्यम से किसानों के हित में लगातार कार्य करती रही हैं। इसके अलावा शिल्पी FICCI FLO उत्तराखंड की संस्थापक चेयरपर्सन रही हैं और पंजाबी महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी महिलाओं अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं

ADVERTISEMENTS