हल्द्वानी-छात्र संघ चुनाव शक्ति प्रदर्शन में दो गुटों में जमकर हुई मारपीट पुलिस ने पाया काबू

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS

27 सितंबर को डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव होने हैं लेकिन उससे पहले ही कॉलेज में अर्जकता का माहौल पैदा हो गया है. छात्र संघ चुनाव लड़ने वाले संभावित दावेदार अभी से अपने-अपने पक्ष में रैली और शक्ति प्रदर्शन कर छात्रों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. कुमाऊं के सबसे बड़े छात्र संघ वाले हल्द्वानी के एमबीपीजी डिग्री कॉलेज में चुनाव को लेकर काफी सरगर्मी देखी जा रही है. छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला एबीवीपी और निर्दलीय के बीच में देखा जा रहा है

video link-https://youtube.com/shorts/QDa4yW_nxbY?si=qNNbv1epWAgQv0P1

मंगलवार को एमबीपीजी कॉलेज प्रांगण में छात्र संघ अध्यक्ष के संभावित प्रत्याशी अपना शक्ति प्रदर्शन किया. शक्ति प्रदर्शन के बीच दोनों गुटों के छात्र आपस में भिड़ गए जहां दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह से लाठी फटकार का दोनों गुटों को अलग किया. इस दौरान जमकर लात घुसे भी चले जिसमें कुछ छात्रों को मामूली चोटे भी लगी गनीमत रही की मौके पर मौजूद रही पुलिस ने मामले को किसी तरह से शांत कराया बताया जा रहा कि निर्दलीय प्रत्याशी अपना जुलूस लेकर जब कॉलेज में पहुंचा तो दूसरे दल के छात्र नेताओं के बीच आपस में विवाद हो गया जहां जमकर अर्जकता का माहौल भी पैदा हुआ कॉलेज परिसर उसके आसपास के क्षेत्र में लिंग दोह कमेटी का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है लेकिन कॉलेज प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य एनएस बनकोटी ने बताया कि 27 सितंबर को छात्र संघ चुनाव होने हैं 18 सितंबर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों को निर्देश जारी किए गए हैं साथ ही छात्रों के साथ बैठक लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि लिंगदोह कमेटी के नियम अधिनियम को छात्रों को अवगत कराया गया है. उसके बाद भी कुछ छात्र नियम का उल्लंघन कर रहे हैं. मंगलवार को अध्यक्ष पद के दो संभावित प्रत्याशियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन जुलूस निकाला जहां जुलूस के अंतिम समय में दोनों छात्रगुट आपस में भिड़ गए. छात्र गुटों द्वारा घटना को अवगत कराया गया है जिसकी कॉपी पुलिस और शासन को भेजी गई है आगे की कार्रवाई पुलिस और शासन स्तर पर की जाएगी गनीमत रहेगी की छात्र गुटों की भिड़ंत के दौरान किसी को गंभीर चोटे नहीं आई. मौके पर मौजूद पुलिस और पीएसी के जवानों ने किसी तरह से छात्रों को काबू पाया

ADVERTISEMENTS