वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन, 3 बार मेरठ रहीं सांसद, यहाँ से निकलेगी अंतिम यात्रा
Congress Leader Mohsina Kidwai Death: 93 वर्ष की आयु में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का अस्पताल में निधन हो गया।
नोएडा: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मेरठ से तीन बार सांसद रहीं मोहसिना किदवई का बुधवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने सुबह चार बजे अस्पताल में आखिरी सांस ली। मोहसिन किदवई के निधन पर कई राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है। वह 93 साल की थीं और काफी समय से बीमार चल रही थीं।

नोएडा के सेक्टर 40 स्थित आवास से मोहसिना किदवई की अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे निकलेगी। दिल्ली के निजामुद्दीन कब्रिस्तान में शाम पांच बजे उनको सुपुर्दे खाक किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान किदवई ने स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन और नागरिक उड्डयन जैसे मंत्रालयों में काम किया।
दो बार राज्यसभा सदस्य भी रहीं
1 जनवरी, 1932 को बाराबंकी में जन्मीं मोहसिना किदवई दो बार छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य भी चुनी गईं। वह 1978 उपचुनाव, 1980 और 1984 में मेरठ से सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2004 से 2010 और 2010 से 2016 तक राज्यसभा की सदस्य रहीं।
कांग्रेस महासचिव पद भी काम किया
गांधी परिवार की करीबी रहीं मोहसिना किदवई केंद्र सरकार में मंत्री के अलावा हज कमेटी की अध्यक्ष भी रहीं। उन्होंने कांग्रेस महासचिव के रूप में भी काम किया। वह कांग्रेस कार्य समिति और कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य भी रहीं। वह लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहीं।
मनीष तिवारी ने जताया दुख
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मोहसिना किदवई के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मोहसिना किदवई बेहद सौम्य स्वभाव की थीं। उनके व्यक्तित्व में सरलता और विनम्रता झलकती थी। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कई बार केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में देश की सेवा की है। उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन