BJP के वरिष्ठ नेता का अचानक निधन, विधानसभा अध्यक्ष ने जताया दुख
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर निगम के पूर्व सभापति विजेंद्र सिंह जादौन ‘लालजी’ के निधन की खबर से भाजपा नेताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ग्वालियर नगर निगम के पूर्व सभापति विजेंद्र सिंह जादौन ‘लालजी’ के निधन की खबर से भाजपा नेताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी विजेंद्र सिंह जादौन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
नरेंद्र सिंह तोमर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ग्वालियर नगर निगम के पूर्व सभापति विजेंद्र सिंह जादौन ‘लालजी’ जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।” उन्होंने आगे कहा, “ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विजेंद्र सिंह जादौन ‘लालजी’ ग्वालियर की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे और भाजपा से जुड़े महत्वपूर्ण नेताओं में उनकी पहचान रही। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



किच्छा एवं सिरोली कलां में कांग्रेस प्रत्याशियों की बम्पर जीत