दुल्हन के ऊपर उड़ा दिए 8.5 करोड़!, वायरल वीडियो का खुला राज Viral video

ख़बर शेयर करें

 

punjab-bride-showered-with-crores-of-cash

Viral video: आजकल की शादियां केवल घरों तक सीमित नहीं हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जो कि चर्चा का विषय बन गया। इस वीडियो में एक दुल्हा और उसका परिवार दुल्हन के ऊपर हवा में पैसे उड़ाते नजर आ रहे हैं।

नोट इतने ज्यादा थे कि दुल्हन के आसपास नोटों की चादर बिछ गई। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए। हर जगह ये वीडियो वायरल हो गया। जिसमें दावा किया गया कि दुल्हे ने करीब 8.5 करोड़ रूपए दुल्हन पर उड़ा दिए।

दुल्हन के ऊपर हवा में उड़ा दिए 8.5 करोड़, वायरल वीडियो का खुला राज Viral video

दरअसल शादी कथित तौर पर पंजाब के तरनतारन में हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन समारोह के बीच में खड़ी हैं। तो वहीं दुल्हा और उसके परिवार वाले नोटों का नकद बंडल हवा में उड़ा रहे हैं। दूल्हा दुल्हन का हाथ पकड़कर डफेल बैग से पैसे निकालकर उछाल रहा है। एक स्टाफ को पैसों का ढेर उठाते हुए भी देखा गया। वीडियो वायरल कर दावा किया गया कि दुल्हे ने करीब 8.5 करोड़ रुपए ऐसे ही दुल्हन पर उड़ा दिए।

क्या है वायरल वीडियो का सच?

video- https://youtube.com/shorts/SqEs3j9CJvc?si=EurolyoO7K1SGkWN

सोशल मीडिया पप भारत एक्स नाउ नाम के एक हैंडल ने वीडियो जारी कर इसकी सच्चाई बताई। पोस्ट में लिखा गया “सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया गया है कि पंजाबी शादी में दूल्हे के परिवार ने दुल्हन पर 8.5 करोड़ रुपए लुटाए. यह वीडियो फर्जी है. वीडियो पट्टी, तरन तारन का है. डीजे के अनुसार, अमेरिकी डॉलर सहित कुल मिलाकर लगभग 4 लाख रुपये नकद दिए गए थे।”