मंत्री रेखा आर्या ने नहीं भरा बिजली का बिल, ऊर्जा निगम की टॉप बकाएदारों की लिस्ट में आया नाम

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। ऊर्जा निगम की ओर से जारी टॉप बकाएदारों की सूची जारी की गई है। जिसमें प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का नाम भी शामिल है।
मंत्री रेखा आर्या के होटल पर करीब तीन लाख का बिजली बिल बकाया
सूची के अनुसार बागेश्वर जनपद के कौसानी स्थित उनके ‘रुद्राक्ष पैलेस’ होटल पर 2 लाख 98 हजार 704 रुपए का बिजली बिल बकाया बताया गया है। ऊर्जा निगम द्वारा अखबारों में प्रकाशित इस सूची ने न सिर्फ आम उपभोक्ताओं बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष और स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम नागरिकों के बकाया पर तत्काल कनेक्शन काटने जैसी सख्त कार्रवाई की जाती है, तो फिर जनप्रतिनिधियों के मामलों में वही सख्ती क्यों नहीं दिखाई जाती।

पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास का नाम भी सूची में है शामिल
सूची में एक और बड़ा नाम सामने आया है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास के नाम पर भी लगभग 2 लाख 85 हजार 990 रुपए का बिजली बिल बकाया दर्ज बताया गया है। इससे यह बहस और तेज हो गई है कि क्या रसूखदारों के लिए नियम अलग हैं। बताया जा रहा है कि ऊर्जा निगम ने नियमों के तहत सभी बड़े बकाएदारों की सूची सार्वजनिक की है, ताकि समय पर भुगतान सुनिश्चित कराया जा सके।
ऊर्जा विभाग नियमों की कार्रवाई का इंतजार
अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ऊर्जा विभाग नियमों के मुताबिक कार्रवाई करेगा या यह मामला भी सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगा। अभी तक इस पूरे मामले में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या या ऊर्जा निगम की ओर से आधिकारिक बयान सामने नही आया है।
वही सोचने वाली बात यह है कि विभाग के द्वारा आम जनता का यदि बिजली का बिल 5000 से ऊपर हो जाता है तो कनेक्शन काटने के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारी आमजन मानस के घर के सामने खड़े हो जाते हैं और उन्हें बिल जमा करने के लिए प्रेशराइज्ड करते हैं लेकिन क्या रसूखदारों के लिए नियम अलग है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन