हल्द्वानी -12 सरकारी विभागों में एसडीएम ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी शहर में सरकारी महकमे में पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थी जिसको लेकर आज एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने 12 सरकारी विभागों में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया जिसमें 26 अधिकारी कर्मचारी नदारद मिले । एसडीएम की छापेमारी अभियान से सरकारी विभागों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने आरटीओ, तहसील, रजिस्ट्रार ऑफिस, जिला उद्योग केंद्र सहित 12 कार्यालयों में छापेमारी की।

ADVERTISEMENTS

इस दौरान कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर चेक किए गए। जिसमें 26 कर्मचारी ड्यूटी से गायब पाए गए एसडीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन रोकने के लिए जिला अधिकारी को लिखा है। वही सभी विभागों के अधिकारियों को समय से कार्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। आरटीओ ऑफिस में 8 कर्मचारी,, जिला प्रोबेशन कार्यालय में चार, राजकीय पशु चिकित्सालय में 3 कर्मचारी नदारद मिले। जिला उद्योग केंद्र में भी 8 कर्मचारी नदारद मिले। जिनके खिलाफ कार्रवाई को उप जिलाधिकारी ने संस्तुति कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।

ADVERTISEMENTS