सावरकर ने गांधी, नेहरु, पटेल को धोखा दिया-राहुल गांधी, दिखाई चिट्ठी

ख़बर शेयर करें



कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने सारवरकर पर बड़ा निशाना साधा है। राहुल गांधी ने फिर एक बार आरोप लगाया है कि सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगी और अंग्रेजों की मदद भी की।

Ad
Ad


राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहें हैं और इन दिनों ये यात्रा महाराष्ट्र में हैं। इसी दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने फिर एक बार विनायक दामोदर सावरकर पर निशाना साधा है।


राहुल गांधी ने कहा कि सावरकर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतीक हैं। सावरकर ने खुद पर एक अलग नाम से किताब लिखी और खुद को ही बहादुर साबित कर दिया।


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि सावरकर को अंडमान में दो-तीन साल की जेल हुई थी। उन्होंने दया याचिकाएं लिखनी शुरू की। सावरकर ने अंग्रेजों की हर तरह से मदद की उन्होंने गांधी, नेहरू और पटेल को धोखा दिया। सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक चिट्ठी दिखाई। जिसे दामोदर सावरकर ने अंग्रेज सरकार को लिखी थी।


राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रखा है। बीजेपी ने तो मीडिया को भी कंट्रोल करके रखा है। उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट में हमें बोलने नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा था, इसीलिए हमने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में पिछले 8 साल से डर का माहौल है, नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है।


राहुल ने कहा कि शायद बीजेपी के नेता हिंदुस्तान के किसान और युवाओं से बात नहीं करते हैं। यदि वे करते तो उन्हें पता लगता कि हिंदुस्तान के किसान और युवाओं को सामने का रास्ता नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी फैल रही है, महंगाई फैल रही है, किसान को सही दाम नहीं मिल रहा है। इस माहौल के खिलाफ हमने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि किसान की रक्षा करने की जरूरत है। हमारे किसान देश को भोजन देते हैं, उन्हें छोड़ना नहीं है। सरकार और देश का फर्ज बनता है कि किसानों की रक्षा की जाए।