बोल रहा है हाकम, राज खोल रहा है हाकम, आका का होगा खुलासा!

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



UKSSSC पेपर लीक मामले में हुई अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी से STF की पूछताछ जारी है। इस पूछताछ में कुछ बड़े खुलासे हो रहें हैं। ये खुलासे पूरे राज्य को जल्द ही हैरान भी कर सकते हैं। सूत्र बता रहें हैं कि जल्द ही एक और बड़ी गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है।

ADVERTISEMENTS


दरअसल हाकम सिंह बड़े रसूख वाला निकला। हाकम सिंह की कहानी के कई पहलु हैं लेकिन सबसे अहम पहलु यही है कि उसकी राजनीतिक पहुंच इतनी ऊंची हो चुकी थी कि एफआईआर में नाम आने के बाद भी सरकार उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकी।


दरअसल उत्तराखंड में फारेस्ट गार्ड भर्ती घोटाले में भी हाकम सिंह के ऊपर सवाल उठ चुके हैं। हाकम सिंह बीजेपी का नेता था और राज्य में बीजेपी की ही सरकार थी। इसी का नतीजा हुआ कि मंगलोर में हाकम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज तो हुई लेकिन उसका कुछ नहीं बिगड़ा। ऊंचे सियासी रसूख के चलते हाकम सिंह बचा रहा। हैरानी इस बात की भी उस दौरान सरकार के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस का नारा बार बार दिया जाता था।


एक आईएएस अधिकारी के रसोइए से जिला पंचायत सदस्य बनने तक हाकम सिंह वो सारे दांवपेंच जान चुका था जो उसे गलत तरीके से कमाई जा रही दौलत तो दे ही रहे थे साथ ही उसके सियासी रसूख को भी लगातार ऊंचा करते जा रहे थे।हाकम के लिए अब परिक्षाओं का पेपर आउट कराना और बेचने एक आसान काम बनता जा रहा था। यूपी के नकल माफिया और राज्य के सफेदपोशों की मदद से हाकम सिंह ने पूरे एग्जामिनेशन सिस्टम को अपने शिकंजे में ले लिया था।


फिलहाल हाकम सिंह न सिर्फ एसटीएफ की गिरफ्त में है बल्कि अपने राजदारों के राज भी खोलने लगा है। सूत्र बताते हैं कि एसटीएफ की पूछताछ में एक और नाम हाकम सिंह ने उगला है। ये नाम भी राज्य में सफेदपोशों की लिस्ट में शामिल है। माना जा रहा है कि एसटीएफ जल्द ही एक और बड़ी गिरफ्तारी को अंजाम दे सकती है। जानकारी मिली है कि इस सफेदपोश के रिश्तेदारों की भी नौकरी लगी है। यही नहीं, हाकम सिंह ने कुछ ऐसे नाम भी बताए हैं जो मौजूदा पेपर लीक से तो नहीं लेकिन पिछली कुछ परिक्षाओं से जुड़े हुए बताए जा रहें हैं।

ADVERTISEMENTS