मासूम बेरोजगार नौजवानों पर पुलिस का अमानवीय लाठीचार्ज को संतोष कबड़वाल ने बताया निंदनीय

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

भाजपा की अग्निपथ योजना से असहमति जताने वाले हल्द्वानी के मासूम बेरोजगार नौजवानों पर पुलिस का अमानवीय लाठीचार्ज निंदनीय है, सरकार बेरोजगार युवाओं को लाठी के जोर पर हांकना चाहती है लेकिन देश प्रदेश के हुक्मरानों को यह याद रखना चाहिए कि अन्याय और तानाशाही से डंडे और हथियारों के जोर पर आप जनता की आवाज को नही दबा सकते।

ADVERTISEMENTS


आज लाठीचार्ज की घटना के दोषी अधिकारियों पर सरकार को त्वरित कार्यवाही अमल में लानी चाहिए… सीमाओं पर देश की सेवा करने का सपना अपने दिल में संजोए बेरोजगार नौजवानों पर लाठीचार्ज यह स्पष्ट करता है कि सरकार का यह कदम बेहद अराजक और संवेदनहीन है उत्तराखंड का सभ्य समाज इस क्रूरता की कड़ी निन्दा करता है।


हम प्रयास करेंगे कि समाज के बुद्धजीवियों और संघर्षशील ताकतों को लामबंद कर इस सरकारी अराजकता के खिलाफ एक मजबूत आवाज बनें, आज नफरत और हिंसा के दौर में अहंकार और सत्ता के नशे में चूर सरकारों को आईना दिखाया जाना बहुत आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS