संस्कारहीन संतान- यहां नानी को कुंडल खींचने के लिए किया घायल मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं एसकेटी डॉट कॉम

अब आने वाली पीढ़ी संस्कार हीन होती जा रही है छोटे-छोटे लालच के कारण हुआ है बड़ों बड़ों की इज्जत करना दूर तो उन्हें अपमानित और घायल करने से भी पीछे नहीं रह रहे हैं ऐसा ही एक मामला लाल कुआं के बिंदुखट्टा क्षेत्र के रावत नगर द्वितीय से आया है जहां एक युवक ने अपनी नानी के घर आकर उसके कानों के कुंडल छीनने का प्रयास किया इसी बीच शोर मचाने के बाद लोगों ने उसे खिड़की से अंदर जाकर पकड़ा लेकिन इसी बीच उसने नानी को घायल कर दिया .

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखट्टा के रावत नगर द्वितीय में कमलेश उपाध्याय की मां विनीता उपाध्याय अपने घर में अकेली रहती है. इस बीच उसी क्षेत्र में रहने वाला उसकी लड़की का बेटा उसके घर आया और उसने नानी के कुंडल छीनने के प्रयास किए लेकिन इसी बीज नानी के द्वारा विरोध करने और शोर मचाने के बाद आस पड़ोस के लोगों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने अंदर जाकर उसे पकड़ लिया लेकिन इसी बीच उसने रॉड से नानी की सिर पर प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और नानी को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसके सिर पर 14 टांके आए हैं.

मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने शांति भंग और मारपीट के आरोप में आरोपी को पकड़ लिया है

ADVERTISEMENTS