फाइनली हो गया!, Salman Khan ने दे दिया अपनी शादी का हिंट, पोस्ट में लिख दी ऐसी बात

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
salman-khan-gave-his-marriage-hint

Salman Khan Post: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते है। वो अपने जीवन में रिश्तों को खूब अहमियत देते हैं। इसी बीच बुधवार को अभिनेता ने अपने बहनोई अतुल अग्निहोत्री को बर्थडे विश किया। उन्होंने पोस्ट शेयर कर अतुल को बधाई दी। इसी बधाई में अभिनेता ने अपनी शादी का हिंट दे दिया। लोगों का कहना है कि भाईजान शादी कर बच्चे पैदा करना चाहते है। चलिए जानते है कि उन्होंने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

ADVERTISEMENTS

Salman Khan ने दिया शादी का हिंट!

अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सलमान ने अपने जीजा अतुल अग्निहोत्री की तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही एक प्यार सा नोट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो अतुल, माई bil यानी ब्रदर इन लॉ, मेरी बहन का ख्याल रखने के लिए शुक्रिया, आई लव यू मैन, अब सबसे अच्छे पति और पिता, क्या तुम वो इंसान बन सकते हो जिसे मैं जानता था? एक दिन मैं भी तुम्हारे जैसा मैन बनूंगा, वेक अप ब्रदर।”

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

फैंस लगा रहे कयास

लोगों का पोस्ट पढ़कर जिस लाइन पर ध्यान गया वो था सलमान द्वारा कहना कि “एक दिन मैं तुम्हारे जैसा मैन बनूंगा.”

salman khan

इससे नेटिजन्स का कहना है कि सलमान अपनी शादी का हिंट दे रहे है। साथ ही सुपरस्टार अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “तो, एक दिन सलमान भी शादी करेंगे.” तो वहीं दूसरे ने लिखा, “मतलब भाई शादी करना चाहते हैं।”

salman khan

सलमान खान ने शादी का सवाल

बता दें कि अक्सर सलमान से ये सवाल पूछा जाता है कि वो शादी कब कर रहे है। लेकिन हर बार सलमान किसी ना किसी बात से ये सवाल टाल देते है। लेकिन सलमान के हालिया पोस्ट से फैंस काफी खुश है। उन्हें लग रहा है कि सलमान ने अपने फैंस को शादी का हिंट दे दिया है।

ADVERTISEMENTS