ब्रेकिंग- उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी भारी बारिश,इस जिले के स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी,पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
rain alert mausam ki khabar uttarakhand

उत्तराखंड में आज भी मौसम कहर बरपाएगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सुरक्षा के मद्देनजर उत्तराखंड के सभी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है.

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई को देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना है.

प्रदेश की 87 सड़के बंद

मौसम विभाग की चेतावनी के देहरादून के शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है. बता दें पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. भूस्खलन के कारण प्रदेश की 87 सड़के बंद है. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी भारी बारिश, पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
देहरादून जिले के सभी स्कूलों के लिए अवकाश घोषित
ADVERTISEMENTS