दुःखद -यहाँ संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव सनसनी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर skt. com

ADVERTISEMENTS

नगर से सटे हुए गुलर गट्टी क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।

सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस टीम को रवाना किया गया। एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल ने बताया कि प्रातः लगभग 10 बजे थाना रामनगर के हल्का प्रभारी को गूलर घट्टी त इलाके में में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए।

जांच में मृतक की पहचान समीर उर्फ लक्की के रूप में हुई, जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। मृतक रामनगर थाना क्षेत्र का ही निवासी था।

एसपी सिटी के अनुसार मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

साथ ही मौके से अहम साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

मनोज कत्याल ने स्पष्ट किया कि मामला संदिग्ध है और पुलिस किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS