दुःखद-अभागा पिता ! बेटी के हाथ पीले होने से 1दिन पहले ही चल बसा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हलदानी/लालकुंआ skt. com

ADVERTISEMENTS

इइसे बेटी का दुर्भाग्य कहा जाए या पिता को अभागा ।अब ऐसी दुखद घटना घट गई जब एक दिन पहले ही बेटी के विदा होने से पहले पिता को अचानक हॉट अटैक हुआ तो वह इस दुनिया से चल बसे।

घर में बेटी की खुशी की तैयारी मातम में बदल गई मामला लाल कुआं के वार्ड नंबर 5 निवासी अनिरुद्ध कुमार से जुड़ा है जहां उनकी बेटी की बृहस्पतिवार 12 दिसंबर को शाहजहांपुर से बारात आनी थी वहीं 11 दिसंबर को ही शादी की तैयारी के बीच अनिरुद्ध कुमार को हार्ट अटैक आ गया ।

जिससे उनकी अस्पताल में ले जाने से पहले ही मृत्यु हो गई बेटी के विवाह की तैयारी में जुटे पिता का हृदय गति रुकने से निधन हो गया, उक्त समाचार से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, परिवार ने इस दुख की घड़ी में बेटी का बिना शोर शराबे के विवाह करने का निर्णय लिया


यहां वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर में बरसों से निवास करने वाले एवं वार्ड नंबर चार स्थित कोतवाली चौराहे पर ठेला लगाकर अपनी एवं अपने परिवार की आजीविका चलाने वाले अनिरुद्ध कुमार उर्फ अमरुदा की गुरुवार 12 दिसंबर को बेटी की शादी है, शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से बारात आने वाली है, सारी तैयारियां पूर्ण करते हुए अपने परिवार को नगर के एनडी तिवारी बैंकट हॉल में शिफ्ट करते समय अचानक हृदय गति रुकने से अभागे पिता अनिरुद्ध कुमार उर्फ अमरुदा बुधवार को मौत हो गई, जैसे ही उन्हें अटैक पड़ा, परिजन सबसे पहले लालकुआं पीएचसी में ले गए,


जहां चिकित्सकों ने तुरंत उन्हें एसटीएच ले जाने का सुझाव दिया, जब तक वह सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचते तब तक अनिरुद्ध की मौत हो चुकी थी, विवाह समारोह से ठीक 24 घंटे पहले अनिरुद्ध की मौत से पूरा परिवार स्तब्ध है, विवाह की सारी खुशियां अचानक मातम में बदल गई।

, बुधवार की देर शाम नगर के मुक्तिधाम शमशान घाट में अंतिम संस्कार करने के पश्चात परिजनों ने निर्णय लिया कि अब गमगीन माहौल में ही बेटी का विवाह कर उसे विदा कर देंगे, क्योंकि परिवार ने उक्त विवाह की तैयारी में अपना सब कुछ लगा दिया है,

ADVERTISEMENTS