सचिन की बेटी नहीं है भारतीय! सीमा हैदर ने कर दी ये बड़ी गलती, जानिए कानून क्या कहता है?

चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर(seema haider) हाल ही में मां बनी हैं। सीमा ने अपने पबजी वाले प्यार सचिन मीणा(sachin meena) की पहली बेटी को जन्म दिया है। हालांकि इस बच्ची की नागरिकता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वजह? सीमा हैदर की भारत में अवैध एंट्री। जिसने उनकी बेटी की भारतीय नागरिकता (sachin meena daughter citizenship) पर सवाल खड़े कर दिए है।
सचिन की बेटी भारतीय होगी या नहीं? sachin meena daughter citizenship
जैसा कि आप जानते ही होंगे कि सीमा मई 2023 में नेपाल के रास्ते भारत में घुसी थीं। वो भी बिना वीजा और पासपोर्ट के। वो सीधे ग्रेटर नोएडा पहुंचीं और अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने लगीं। जब ये मामला सामने आया तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। इसके बाद सीमा ने सचिन से शादी कर ली। जिसके बाद दोनों साथ में रहने लगे। लेकिन अवैध एंट्री का केस अभी कोर्ट में चल रहा है।
जानिए कानून क्या कहता है?
भारत का नागरिकता कानून कहता है कि यदि माता-पिता दोनों भारतीय नागरिक हैं तो बच्चा जन्म से ही भारतीय नागरिक होगा। अगर एक माता-पिता विदेशी हैं तो भी बच्चा भारतीय नागरिक बन सकता है—लेकिन एक शर्त के साथ। शर्त ये है कि विदेशी माता-पिता ने भारत में वैध तरीके से प्रवेश किया हो। यानी उसके पास वीजा और पासपोर्ट होना जरूरी है।
दिक्कत यहीं फंस गई है!
सीमा हैदर अवैध रूप से भारत में आई थीं। इसलिए उनकी बेटी को भारतीय नागरिकता नहीं मिलेगी। अगर सीमा के पास वैध दस्तावेज होते तो उनकी बेटी जन्म से ही भारतीय मानी जाती।
कानूनी जानकारों की राय
इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील रुद्र विक्रम सिंह का कहना है कि, “जब तक ये साबित नहीं होता कि सीमा कानूनी तरीके से भारत आई थीं। तब तक उनकी बेटी को भारतीय नागरिकता नहीं मिल सकती।”
कानून के मुताबिक नागरिकता अधिनियम की धारा 3C (3) में ये साफ लिखा है कि बच्चे के जन्म के समय माता-पिता में से कोई एक भारतीय होना चाहिए और दूसरा अवैध रूप से भारत में नहीं रह रहा हो।
सीमा के वकील का दावा
दूसरी ओर सचिन मीणा के वकील एपी सिंह का कहना है कि सीमा ने नेपाल में ही सचिन से शादी कर ली थी। इसलिए वो भारतीय नागरिकता की हकदार हैं। इसी आधार पर उन्होंने राष्ट्रपति के पास भी नागरिकता के लिए याचिका दायर की थी। ऐसे में अब देखना ये होगा कि कोर्ट क्या फैसला सुनाता है और क्या सीमा की बेटी को भारतीय नागरिकता मिल पाएगी या नहीं
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी -दलित अपमान एवम मंच शुद्धिकरण का मामला संसद पहुंचा