गैस सब्सिडी के नियम बदले, बैंक खाता और एलपीजी आईडी की मैपिंग अनिवार्य

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

, मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के नियमों में बदलाव किया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर की ओर से जारी नई गाइडलाइन के अनुसार…

ADVERTISEMENTS
sikar-gas-subsidy-bank-account-lpg-id-mapping
गैस सब्सिडी के नियम बदले, बैंक खाता और एलपीजी आईडी की मैपिंग अनिवार्य

सीकर, मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के नियमों में बदलाव किया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर की ओर से जारी नई गाइडलाइन के अनुसार अब लाभार्थियों के लिए बैंक खाते और एलपीजी आईडी की मैपिंग करवाना अनिवार्य होगा। बैंक खाता बदलने की स्थिति में परिवार के मुखिया को नए खाते की जानकारी जन आधार और एलपीजी सब्सिडी पोर्टल, दोनों पर अपडेट करवानी होगी।

जिला रसद अधिकारी कपिल झाझड़िया ने बताया कि उपभोक्ता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर जाकर या नजदीकी राशन डीलर के माध्यम से जन आधार और एलपीजी आईडी की मैपिंग करवा सकते हैं।

सीकर जिले में 68.65 प्रतिशत उपभोक्ताओं की मैपिंग पूरी

https://adaef78303928d8fdaed2c608dd963d9.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-45/html/container.html

जिला रसद अधिकारी के अनुसार सीकर जिले में कुल 8,03,176 उपभोक्ता हैं। इनमें खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े 3,98,366 परिवार शामिल हैं। जिले में अब तक 68.65 प्रतिशत उपभोक्ताओं की एलपीजी आईडी मैपिंग की जा चुकी है। शेष लाभार्थियों को भी जल्द प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए कहा गया है।

सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए ये काम जरूरी

विभाग ने लाभार्थियों से अपील की है कि योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट रखें। विशेष रूप से जिन परिवारों के मुखिया का बैंक खाता बदल गया है, वे नए खाते का विवरण जन आधार और एलपीजी सब्सिडी पोर्टल दोनों पर अपडेट करवाएं। इसके साथ ही जन आधार और एलपीजी आईडी की मैपिंग भी जल्द पूरी करवाना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS