हज यात्रा पर जाने के लिए बदले गए नियम, महिलाओं में खुशी की लहर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हज यात्रा पर जाने के लिए कई नियमों में बदलाव कर दिया गया है। अब हज यात्रा पर जाने वाली महिलाएं अकेले ही हज का सफर कर सकती हैं। अब महिलाएं बिना महरम के हज का पाक मुकद्दस सफर कर पाएंगी। जबकि अब चार महिलाओं के समूह में यात्रा पर जाने के नियम की बाध्यता भी खत्म कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS


अब अकेले भी हज का सफर कर सकेंगी महिलाएं
उत्तराखंड हज कमेटी ने हज यात्रा 2023 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार महिलाओं को हज यात्रा में जाने के कई नियमों की बाध्यता से छूट मिल गई है। हज यात्रा में अब महिलाएं अकेले ही सफर कर पाएंगी।


महिलाएं अब बिना मरहम यानी पुरुष रिश्तेदार पति, बेटा, भाई के बिना ही हज का पाक सफर कर पाएंगी। इसके साथ ही अब चार महिलाओं के समूह में यात्रा पर जाने के नियम की बाध्यता को भी खत्म कर दिया गया है। हज के लिए अब अकेली महिला भी आवेदन कर सकती है।


नए नियम से महिलाओं में खुशी की लहर
इस नए नियम से महिलाओं में खुशी की लहर है। अब महिलाएं अपने बजट के हिसाब से अकेले ही हज पर भी जा सकेंगी। हज यात्रा 2023 के लिए उत्तराखंड हज कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए आवेदन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च है।


पिछले साल 739 मोमीनों ने हज के लिए किए थे आवेदन
पिछले साल प्रदेश के नौ जिलों से 739 मोमीनों ने हज के लिए आवेदन किए थे। जिसमें से सबसे ज्यादा हरिद्वार जिले से 284 आवेदन किए गए थे। इसके साथ ही दूसरे नंबर पर ऊधमसिंह नगर से और तीसरे नंबर पर देहरादून जनपद से आवेदन किए गए थे।


ऊधमसिंह नगर से 194 और देहरादून जिले से 33 आवेदन हुए थे। जिसमें 30 फीसदी महिलाओं के आवेदन थे। पहले महिलाओं को महरम के साथ ही हज यात्रा पर जाने का नियम था। जिसे की अब बदल दिया गया है। इसके साथ ही पहले चार महिलाओं का ग्रुप ही हज का सफर कर सकता था। लेकिन अब इस नियम की बाध्यता को भी खत्म कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS