नगर निगम के खाते से गायब हुए 23 लाख रुपए, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

कोटद्वार। यहां नगर निगम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे कि नगर निगम के खाते में से 23 लाख रुपए गायब होने की वजह से हड़कंप मच गया है बता दे कि नगर निगम की मेयर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की पत्नी है और नगर निगम का बैंक ऑफ इंडिया का खाता है। इस खाते से दो बार चेक जारी की गई हैं। पहली चेक बुक 2005 और दूसरी चेक कुछ 2018 में जारी की गई थी। इन दोनों चेक बुकों पर लेखाधिकारी और नगर आयुक्त के जाली साइन करके पैसा निकाला गया।नगर आयुक्त की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर निगम की मानें तो इन चेकबुकों के संबंध में निगम प्रशासन के पास कोई जानकारी नहीं थी।

Ad
Ad

दो-तीन दिन पूर्व खातों की जांच के दौरान पता चला कि इन चेकबुकों के जरिये बैंक से लगभग 23 लाख की धनराशि निकाली की गई। जानकारी के अनुसार यह धनराशि पिछले दो महीनों में निकाली गई।इसको लेकर जब बैंक से जानकारी ली गई, ता निगम के अधिकारी भी हैरान रह गए। चेकों में नगर आयुक्त के साथ ही लेखाधिकारी के नकली हस्ताक्षर थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त पीएल शाह ने कोटद्वार थाने में पूरे मामले की लिखित जानकारी दी। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। और इस मामले में नगर निगम के द्वारा भी जांच की जाएगी।