एक ओर हादसा हल्द्वानी- यहां रोडवेज बस हुई सड़क हादसे का शिकार,चालक की मौत, कई यात्री घायल
ADVERTISEMENTS
सड़क हादसे को लेकर एक बड़ी खबर यूपी से सामने आ रही है उत्तराखंड रोडवेज की एक और बस हादसे का शिकार हुई है आज सुबह यूपी से दुखद खबर सामने आ रही है। दिल्ली से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस बिलासपुर में थाने के सामने एक चावल से भरी ट्राली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह लगभग 5 बजे हुआ, जब बस चालक को नींद आ गई और उसने नियंत्रण खो दिया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बस के कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही रोडवेज अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


