टनकपुर चंपावत एनएच पर पलटा ट्रक, हादसे के बाद से बड़े वाहनों के लिए बंद हुआ मार्ग

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

चंपावत में हादसा

शुक्रवार सुबह टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। शुक्रवार सुबह पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जा रहा एक ट्रक सड़क पर पलट गया। जिस कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। फिलहाल एनएच बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

टनकपुर चंपावत एनएच पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

शुक्रवार सुबह टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक पलट गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 7:30 बजे के लगभग पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जा रहा डाक पार्सल ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक स्वाला के अपना भोजनालय के पास सड़क पर पलटा है।

हादसे में बाल-बाल बचा ट्रक चालक

वाहन दुर्घटना होते देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद को आगे आए और ग्रामीणों ने किसी तरह चालक को ट्रक से बाहर निकाला। गनीमत रही वाहन खाई में नहीं गिरा वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक चालक को मामली चोटें आई हैं। ग्रामीणों की तत्परता के कारण चालक की जान बच गई।

हादसे के बाद से एनएच बड़े वाहनों के लिए बंद

ट्रक के बीच सड़क में पलटने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। छोटे वाहन भी कठिनाई से ही रास्ते से निकल पा रहे हैं। वहीं प्रशासन के द्वारा ट्रक को सड़क से हटाने का की कोशिश की जा रही है

ADVERTISEMENTS