धर्म नगरी में फिर हुआ अधर्म,पढ़े खबर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य के धर्मनगरी में अधर्म को लेकर कई मामले सामने आते जा रहे हैं एक ऐसी खबर हरिद्वार स्थित सिडकुल के सामने आ रही है यहां पर एक फैक्ट्री में काम करने वाली युवती ने एक सुपरवाइजर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युक्ति के अनुसार सुपरवाइजर ने अपने जन्मदिन के दिन युवती को अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया जिसके बाद शादी का वादा कर वह लगातार शोषण करता रहा। अब शादी से मना करने के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक मंगलोर क्षेत्र के गांव की एक युवती सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है, जिसने सिडकुल थाने में शिकायत देते हुए बताया कि काम करने के दौरान अल्टेक कंपनी के सुपरवाइजर हिमांशु सिंह से उसकी जान पहचान हुई। बीते फरवरी महीने में हिमांशु ने अपना जन्मदिन बताकर धोखे से युवती को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर हिमांशु ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया जिसके बाद उसके द्वारा युवती के कई बार दुष्कर्म किया गया।युवती के अनुसार अब जब उसने हिमांशु से शादी की बात की तो वह भड़क गया आरोप है कि उसने गाली गलौज और मारपीट की और शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने शिकायत दर्ज कराई है फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS