स्कूटी से घर वापस लौट रहा युवक रास्ते में मिला बेहोश, अस्पताल ले जाने तक तोड़ा दम

ख़बर शेयर करें

नैनीताल में एक युवक अपने घर को डा रहा था. इसी बीच वो बीच रास्ते में बेहोश पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर जब परिजन उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Ad
Ad

युवक रास्ते में मिला बेहोश, अस्पताल
नैनीताल में स्कूटी से घर लौट रहा युवक दोगांव के पास पहाड़ी पर बेहोश मिला। इस बात की जानकारी राहगीरों मे परिजनों को दी। जिसके बाद उसे बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

हल्द्वानी से वापस लौट रहा था घर
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान पहाड़पानी निवासी मोहित के रूप में हुई है। उसके पिता लीलाधार कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। मोहित टैक्सी चलाता है। शुक्रवार को वह स्कूटी से किसी काम से हल्द्वानी आया था। शाम को वापस लौट रहा था।

इसी बीच वो रास्ते में रूका और पहाड़ी पर बैठ गया। थोड़ी देर बाद वो वहां पर बेहोश पड़ा मिला। इस बात की जानकारी परिजनों को सड़क पर काम कर रहे मजदूरों ने मोहित के फोन से ही दी।

एक साल पहले ही हुई थी मोहित की शादी
मिली जानकारी के मुताबिक मोहित सीसीटीवी में स्कूटी खड़ी कर ऊपर पहाड़ी की ओर जाता दिख रहा है। अब उसे किसी ने बुलाया था वो खुद गया था इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि मोहित की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी पांच महीने की गर्भवती है।