हल्द्वानी-नेता जी का पोस्टर हटाया तो नीचे निकला विदेशी एवम देशी शराब का जखीरा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

19 अप्रैल को लोकसभा के चुनाव होने हैं और आचार संहिता भी लागू है। जिसके चलते नगर निगम और निर्वाचन की टीम शहर में जगह-जगह पोस्टर निकालने का काम कर रही है। नगर निगम और निर्वाचन की टीम ने रविवार दोपहर जैसे ही रामपुर रोड में सुशीला तिवारी अस्पताल के पास से खाने के ठेले के बगल से नेताजी का पोस्टर फाड़ा, उसकी ओट में छुपा शराब का जखीरा अधिकारियों की नजर में आ गया।
वैसे तो यह काम नैनीताल पुलिस का है लेकिन आचार संहिता के चलते यह काम निर्वाचन टीम और नगर निगम की टीम ने किया है। ठेले में कट्टों में छुपाए देशी और अंग्रेजी शराब के कई अध्धे और पव्वे जब्त कर लिए। जिस चाय नाश्ते के ठेले में ये सारा गोरखधंधा चल रहा था, उसके ऊपर नेताजी का पोस्टर लगा था। मानो शातिर व्यापारी आम जनता से कह रहा हो कि मेरे ऊपर नेताजी का हाथ है, शिकायत कर भी लोगे तो भी मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा। हालांकि हैरान की बात यह है कि अगर नगर निगम और निर्वाचन की टीम पोस्टर निकालने का अभियान नहीं चलाती, तो क्या यह शराब की अवैध धंधा सामने नहीं आ पाता?क्या नैनीताल पुलिस चेकिंग अभियान चलाते हुए भी इन अवैध तस्करों पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है? नैनीताल पुलिस को भी चेकिंग अभियान में तेजी लानी होगी और इस तरह से शहर का माहौल खराब करने वाले लोगों पर भी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें – हल्द्वानी का चमत्कारी महादेव मंदिर, जहां विदेश में रहने वाले भक्तों की भी पूरी हुई मनोकामना
अपर जिलाधिकारी/ नोडल अधिकारी, आदर्श आचार संहिता शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद 24 घंटे के भीतर शासकीय कार्यालय भवन, परिसर के सभी प्रकार के अनधिकृत राजनैतिक प्रचार सामग्री पोस्टर, पम्पलेट, बैनर, झण्डे, होर्डिंग्स, वाल पेन्टिंग एवं कट आउट हटाने की कार्यवाही की गई है। जिसमें नैनीताल- यूएस नगर में संसदीय क्षेत्र में कुल 479 सरकारी भवन, परिसरों से 856 पोस्टर बैनर हटाए गए।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS