ठुकराल ने दिया इस्तीफा,निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर।यहां से भाजपा ने शिव अऱोड़ा को प्रत्याशी घोषित किया है। जिससे राजकुमार ठुकराल और उनके समर्थक रोष में हैं. बता दें कि टिकट कटने सेनाराज राजकुमार ठुकराल ने बड़ा फैसला लिया है। राजकुमार ठुकराल ने भाजपा को ठुकरा दिया है औऱ एक पत्र जारी कर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। राजकुमार ठुकराल ने लिखित में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को इस्तीफा भेजा।

ADVERTISEMENTS

पत्र में राजकुमार ठुकराल ने लिखा कि मैं अत्यंत दुखी और द्रवित होकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। मेरे साथ कुछ घिनौनी मानसिकता और षडयंत्रकारियों ने कूच रचना करके रुद्रपुर विधानसभा से मेरा विधायक पद के लिए टिकट कटवा दिया.मैं 2012 और 2017 में भाजपा के लिए टिकट पर विधायक बनाया।मैनें 2013 और 2018 में दोनों बार नगर निगम का मेयर क्रमश सोनी कोली और रामपाल जी को जितवाया। साथ ही विधायक ने लिखा कि सबसे ज्यादा पार्षद भी उन्होंने ही जितवाए। इसी के साथ 2014 में भगत सिंह कोश्यारी जी औऱ 2019 में अजय भट्ट जी को सम्पूर्व उत्तर भारत में सर्वाधिक मतों से जिताकर सांसद बनाया।

ADVERTISEMENTS