Ratan Tata Love Story: चार बार प्यार होने के बाद भी सिंगल रहे रतन टाटा, इस वजह से कभी नहीं की शादी?

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

ratan-tata-love story love life

भारत के लोगों के दिलों में राज करने वाले रतन टाटा (Ratan Tata Death) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 86 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा केवल उद्योगपति क रूप में नहीं बल्कि अपने दयालु स्वाभाव, दानवीरता और दरियादिली के लिए भी जाने जाते थे।

साल 1991 से लेकर 2012 तक टाटा ग्रुप की कमान संभालने वाले रतन टाटा ने इसे नई उंचाईयों तक पहुंचाया है। अरबपति होने के बावजूद वो काफी सादगी भरा जीवन जीते थे। सरल स्वभाव वाले रतन टाटा की लव लाइफ के बारे में बात करे तो उन्होंने कभी शादी नहीं की। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उन्हें कभी प्यार नहीं हुआ। चार बार उनके जीवन में प्यार (Ratan Tata Love Story) ने दस्तक दी थी।  

Ratan Tata

रतन टाटा को चार बार हुआ था प्यार (Ratan Tata Love Story)

रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की। लेकिन अपने जीवन में उन्हें चार बार प्यार हुआ। इस बात का खुलासा खुद रतन टाटा ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि उनको एक बार नहीं चार बार मोहब्बत हुई थी। लेकिन कुछ कारणों के चलते रिश्ते शादी तक नहीं पहुंच पाए। जिसके बाद उन्होंने शादी के बारे में कभी नहीं सोचा और अपना पूरा ध्यान टाटा ग्रुप पर लगा दिया।

ratan tata

क्यों नहीं की Ratan Tata ने शादी?

उद्योगपति रतन टाटा ने इंटरव्यू में बताया कि उनका प्यार शादी में तब्दिल नहीं हो पाया। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि कभी ना शादी करने वाला उनका ये फैसला ठीक भई साबित हुआ। अगर वो शादी कर लेते तो स्थिति काफी मुश्किल हो जाती। उन्होंने इंटरव्यू में आगे कहा कि वो चार बार शादी के लिए तैयार हुए। लेकिन हर बार किसी ना किसी डर से उन्होंने अपने कदम पीछे हटा लिए।

Ratan Tata Love Story: एक नहीं, चार बार हुआ था प्यार

अमेरिका में भी हुआ था प्यार

अपने जवानी के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब वो अमेरिका में काम करते थे तो उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था। वो उस समय काफी ज्यादा सीरियस हो गए थे। लेकिन शादी वो केवल इसलिए नहीं कर पाए क्योंकि उन्हें भारत वापस लौटना पड़ा।उनकी लवर भारत नहीं आना चाहती है। साथ ही उस दौरान भारत-चीन के बीच जंग भी जारी थी। जिसके बाद उनकी प्रेमिका ने अमेरिका में ही किसी से शादी कर ली।

बॉलीवुड अभिनेत्री से भी बढ़ी थीं करीबियां?

इसके बाद उन्होंने टाटा ग्रुप को आगे बढ़ाने में अपना ध्यान लगाया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल के बीच भी एक समय में काफी करीबियां थी।

ratan tata

एक इंटरव्यू में भी सिमी ने टाटा का जिक्र कर कहा था कि वो एक परफेक्ट जेंटलमैन है। साथ ही उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा है। हालांकि दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। ऐसा क्यों हुआ इसकी जानकारी नहीं है