रामनगर-यहां महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें



रामनगर में देर शाम एक ग्रामीण क्षेत्र में घर में करंट लगने से एक विवाहित महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद एक महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

-->


गजपुर छोई निवासी गजेंद्र जीन की पत्नी नेहा जीना सोमवार शाम को अपने घर में बिजली के पंखे का प्लग लगा रही थी। इसी बीच उसे करंट लग गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद लोग कमरे में पहुंचे। महिला को आनन-फानन में पचार के लिए तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीन साल पहले हुई थी महिला की शादी
मिली जानकारी के मुताबिक महिला के विवाह को लगभग 3 वर्ष हुए हैं। तहसीलदार ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता के तहत 7 साल से कम विवाह के दौरान किसी महिला की मौत के मामले में मजिस्ट्रेट द्वारा पंचायत नामा भरने की कार्रवाई की जाती है। जिसके तहत उनके द्वारा इस महिला के शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की गई है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी महिला के मायके वालों को दे दी गई है। महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है