रामनगर ब्रेकिंग -अवैध मजार पर धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, पुलिस बल की मौजूदगी में किया ध्वस्त

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

अवैध मजार पर धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन

सरकारी जमीनों पर अवैध धार्मिक स्थलों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी है. आज सुबह रामनगर क्षेत्र में काशीपुर नेशनल हाईवे 309 पर पिरूमदारा के हिम्मतपुर ब्लॉक के पास बनी अवैध मजार को उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर तोड़ा गया है.

ADVERTISEMENTS

अवैध मजार पर धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन

बता दें आज सुबह ही सम्बंधित विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ अवैध मजार को हटाने पहुंचे थी. जिसके बाद अवैध मजार को बुलडोजर से तोड़ा गया. बताया जा रहा है कि एनएच विभाग ने अवैध मजार को हटाने के लिए पहले भी कई बार नोटिस जारी किया था. जिसके बाद भी मजार को नहीं हटाया गया था.

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

उच्चाधिकारियों के आदेश पर मजबूरन आज अवैध मजार पर बुलडोजर चलाना पड़ा. माहौल खराब न हो, उसके लिए पहले से ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी नेशनल हाईवे 309 रामनगर गर्जिया मार्ग के पास बनी अवैध मजार को तोड़ा गया था. धामी सरकार की अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी जारी रहेगी

ADVERTISEMENTS