देहरादून में बारिश ने बरपाया कहर : शहीद स्मारक के पास गिरा विशालकाय पेड़, कई दुकानें ध्वस्त

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
देहरादून में बारिश ने बरपाया कहर

देहरादून में आज सुबह से ही भारी बारिश का सिलसिला जारी है। कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक के पास एक विशाल पेड़ गिर गया। जिसके चलते स्टांप विक्रेता की दुकान ध्वस्त हो गई। जबकि तीन से चार दुकानों को नुकसान हुआ है।

ADVERTISEMENTS

शहीद स्मारक के पास गिरा विशालकाय पेड़

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक के पास मौजूद विशालकाय पेड़ जमीं पर आ गिरा। पेड़ के गिरने से स्टांप विक्रेता की दुकान ध्वस्त पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। जबकि तीन से चार दुकानों को नुकसान हुआ है। गनीमत रही हादसे में जान माल की हानि नहीं हुई।

dehradun news
शहीद स्मारक के पास गिरा विशालकाय पेड़

तीन जिलों के लिए जारी किए भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 4 अगस्त को नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी तेज से अति तेज बारिश होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS