बारिश का कहर: शिक्षा कार्यालय में घुसा मलबा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश का कहर जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण कई सड़कों के बंद होने की सूचना है, और नदी-नाले उफान पर हैं। नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक स्थित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहाड़ से आए मलबे ने तबाही मचाई है। बताया जा रहा है कि कार्यालय के पीछे की पहाड़ी और सड़क का मलबा टूटकर खिड़कियों और दरवाजों से अंदर घुस गया, जिससे कार्यालय के सभी कमरे मलबे से भर गए।

-->

मुख्य शिक्षा अधिकारी पुष्कर टम्टा ने बताया कि मलबे के कारण कार्यालय के कंप्यूटर, सरकारी दस्तावेज और अन्य जरूरी सामान को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा, कार्यालय की बिल्डिंग को भी आंशिक क्षति पहुंची है। मलबा हटाने और आगे नुकसान से बचने के लिए आपदा प्रबंधन को सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि मलबा हटने के बाद ही पूरी तरह से नुकसान का आकलन किया जा सकेगा