हल्द्वानी, लालकुआं समेत पूरे तराई क्षेत्र में शुरू हुई बरसात… नैनीताल में गिर रहे हिमकण…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल। सरोवर नगरी शहर में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और इस मौसम की पहली बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ ऊंचाई वाले इलाके हिमालय दर्शन, नयना पीक, स्नोव्यू क्षेत्र में हिमकण गिरने लगे हैं। बारिश से शहर शीतलहर की चपेट में है।
मौसम विभाग ने शहर की ऊंची चोटियों में बर्फबारी जबकि राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। यहां सुबह हल्के बादलों के बीच धूप खीली थी जबकि सर्द हवाएं चल रही थी। दोपहर को बूंदाबांदी हुई जबकि हिमालय दर्शन क्षेत्र से लेकर मल्लीताल तक चंद सेकेंड तक बर्फ के फाहे भी गिरे लेकिन हवा के साथ बंद हो गए। वीकेंड पर पहुंचे पर्यटकों व स्थानीय कारोबारियों को बर्फबारी की उम्मीद है। फिलहाल तेज हवा के साथ बारिश जारी है। क्षेत्रवासी उम्मीद जाता रहे हैं कि यदि मौसम इसी प्रकार बना रहा तो आज रात को नैनीताल में जबरदस्त बर्फबारी हो सकती है। जबकि हल्द्वानी लालकुआं समेत पूरे तराई भाबर क्षेत्र में दोपहर बाद से बरसात शुरू हो गई है, जिसके चलते जहां किसानों ने राहत की सांस ली है वही बुरी तरह सूख रहे जंगलों को भी पानी नसीब हुआ है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS