rahul हार के बाद राहुल जाएंगे इन चार देशों की यात्रा पर, सहयोगी ही लगा रहे मनमानी का आरोप

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार हुई है। इस बीत शीतकालीन सत्र भी जारी है। वहीं राहुल गांधी चार देशों की विदेश यात्रा पर जाएंगे। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया में जारी अनबन के कारण पार्टी को बुधवार को होने वाली बैठक टालनी पड़ी है। इस मौके पर राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल उठ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

इन देशों की यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी
बता दें कि राहुल गांधी अपनी छह दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया और वियतनाम जाएंगे। हालांकि कांग्रेस पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी की विदेश यात्रा सुनियोजित थी इसलिए सवाल नहीं उठाना चाहिए। हालांकि विपक्षी गठबंधन का इंडिया का कहना है कि ऐसे में जब पार्टी के साथ गठबंधन संकट में है, तब उन्हें परिपक्वता का परिचय देते हुए यह यात्रा टाल देनी चाहिए थी।

सहयोगी ही लगा रहे मनमानी का आरोप
निराशाजनक प्रदर्शन के लिए इंडिया गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस पर मनमानी करने, सहयोगी दलों को अपमानित करने और गठबंधन के लिए गंभीरता नहीं बरतने का आरोप लगा रहे हैं। सहयोगी दलों के कई नेताओं ने सार्वजनिक रुप से इस आशय का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस गठबंधन के प्रति गंभीर नहीं है। हालात को संभालने के लिए बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद को सामने आना पड़ा।

ADVERTISEMENTS