प्रियंका गांधी को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी के पद से किया मुक्त पायलट बने महासचिव

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

विधानसभा चुनाव की हार के बाद कांग्रेस ने अपने संगठन में बहुत से बदलाव किए हैं सभी जगह के अध्यक्ष पदाधिकारी बदल दिए हैं हाल ही में मध्य प्रदेश के अध्यक्ष कोई बदल दिया गया था आज एक बड़ा फेरबदल फिर हुआ है

हालिया विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस संगठन में फेरबदल जारी है। हाल ही में मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष को बदल दिया गया था। वहीं, अब एक बार फिर कांग्रेस ने सांगठनिक फेरबदल किया है। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह अविनाश पांडेय को ये जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, प्रियंका गांधी बिना किसी पोर्टफोलियो के संगठन के काम संभालेंगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इन नियुक्तियों की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हैं। 

सचिन पायलट को बनाया महासचिव
वहीं सचिन पायलट को प्रभारी महासचिव बनाया गया है। उन्हें छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र  कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS