हल्द्वानी-नैनीताल रोड स्थित निजी होटल बैंक ने पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में किया सील
हल्द्वानी यहां पर आज बैंक के नए प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में एक निजी होटल को सील कर दिया गया है बता दें कि नैनीताल रोड स्थित होटल एसवी को बैंक के द्वारा सील कर दिया गया, इस होटल के स्वामी के द्वारा बैंक से ₹40 करोड़ का लोन लिया गया था, जिसे होटल स्वामी के द्वारा चुका नहीं गया और इस लोन का ब्याज मिलाकर 52 करोड़ों रुपए हो गए जिसके बाद बैंक के द्वारा यह कड़ा कदम उठाया गया है जिसकी आरसी भी तहसील से कटी थी
यह होटल हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित है, जिसमें कुछ शोरूम भी थे, मंदी के इस दौर में होटल कारोबार को एक बड़ा झटका लगा है, इस होटल में बीजेपी और कांग्रेस के दोनों ही नेता अक्सर रुका करते थे और आज यह होटल सील हो गया है
होटल स्वामी को पैसा जमा करने का मौका भी बैंक द्वारा दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा पैसा समय पर नहीं चुकाया गया, ऐसे में आज बैंक ने प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में होटल को सील कर दिया है और 23 अगस्त को होटल की नीलामी की जाएगी। नीलामी ऑनलाइन होगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



बिग न्यूज़ -हाई कोर्ट शिफ्टिंग पर केन्द्र एवम राज्य सरकार के अधिकारी आमने -सामने
कांग्रेस भी अब चुनावी मोड़ में, बेहतर संवाद के लिए मीडिया कॉर्डिनेटर्स की घोषणा
कांग्रेस के सिर्फ 2 छंद गाने पर वंदे मातरम का अपमान : सुरेश भट्ट