राज्य में बिजली दरों में इजाफे की तैयारी, रिपोर्ट पर चल रहा काम

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में फिर एक बार बिजली की दरों में इजाफा हो सकता है। माना जा रहा है कि अगले महीने बिजली की दरों में इजाफे पर मुहर लग सकती है। फिलहाल एक महीने का समय इस मामले में लिया गया है।

ADVERTISEMENTS


दरअसल प्रदेश के तीनों उर्जा निगम यानी यूपीसीएल पिटकुल और यूजेवीएनएल अपनी कमाई और संभावित खर्चों की एक रिपोर्ट बनाते हैं और 30 नवंबर तक इसे नियामक आयोग के पास जमा कराते हैं। इसी में वो अपने आर्थिक बोझ का उल्लेख करते हैं और उसकी भरपाई के लिए बिजली की दरो में इजाफे का प्रस्ताव देते हैं।


बताया जा रहा ह कि यूपीसीएल ने इस बार अपनी रिपोर्ट तैयार नहीं की है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक महीने का समय मांगा गया है। इस रिपोर्ट के आने के बाद ही बिजली दरों में इजाफे पर फैसला होगा।


हालांकि बिजली की दरों में इजाफे के प्रस्ताव को पहले ऑडिट समिति के सामने लाना होगा। इसके बाद इसे निदेशक मंडल में लाया जाएगा। इसके बाद नियामक आयोग में रेट बढ़ाने के लिए याचिका डालनी होगी। इसके बाद नियामक आयोग जनता से इसपर राय लेगा और तब जाकर कहीं रेट बढ़ाने पर फैसला होगा।

ADVERTISEMENTS