#pregnat अपनी ही प्रेग्नेंसी से अंजान युवती, होता रहा मासिक धर्म, फिर अचानक दिया बेटे को जन्म

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अस्पताल पहुंची थी। उसने डॉक्टरों को बताया कि उसे असहनीय पेट दर्द हो रहा है। जैसे ही डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि युवती नौ महिने की गर्भवती है और उसे प्रसव पीड़ा उठी है। ये बात सुनकर परिवार वाले दंग रह गए।

.
महिला में नहीं थे गर्भावस्था के लक्षण
मामला कालना के दत्तद्वारियाटन इलाके का है। परिवार की मानें तो महिला 20 साल की है। के अंदर गर्भावस्था वाले कोई लक्षण नहीं थे। प्रेग्नेंसी किट में भी इसकी पुष्टि नहीं हुई। हालांकि पिछले कुछ महिने से युवती के पेट में सूजन थी। डॉक्टों को चेक कराया तो डॉक्टर ने इसे एसिडिटी बताया। फिर ट्यूमर की आशंका होने पर चेक कराया तो ट्यूमर भी नहीं निकला। वहीं महिला को हर महिने मासिक धर्म भी होता रहा।

महिला ने दिया बेटे को जन्म
वहीं जब शुक्रवार को महिला को असहनीय दर्द उठा तो परिवाल वाले उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने बताया कि युवती गर्भावस्था में है जिसके बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया। बेटा और मां दोनों स्वस्थ हैं।

इस तरह के मामले को क्रिप्टे प्रेग्नेंसी कहते हैं

.
डॉक्टर के मुताबिक इसे क्रिप्टो प्रेग्नेंसी कहते हैं। इस मामले में मरीज में गर्भावस्था के कोई लक्षण नहीं होते हैं। लेकिन 20 सप्ताह बाद प्रेग्नेंसी का पता चल जाता है। वर्तमान में इस तरह के काफी कम मामले देखने को मिलते हैं। वहीं इस मामले में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला का इससे पहले भी एक डेढ़ साल का बेटा हैं। वहीं अब दूसरा बेटा होने से परिवार में खुशी का माहौल है