हल्द्वानी में 15 नवम्बर तक कई इलाकों में बिजली कटौती, जानें कौन-कौन से क्षेत्र होंगे प्रभावित और क्या है वजह

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – नगर खंड के तहत गौला पार, काठगोदाम और बनभूलपुरा क्षेत्रों के सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि केन्द्र पोषित RDSS योजना के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति में कुछ कार्य किए जाने हैं।

ADVERTISEMENTS

इसके अंतर्गत निम्न कार्य शामिल हैं, गायत्री नगर पोषक एवं गौला पार क्षेत्र में पुरानी केबल को नई केबल से बदलना। 33/11 केवी उपसंस्थान, सुभाष नगर, हल्द्वानी में स्थापित 10 MVA पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता को 12.5 MVA तक बढ़ाना। 33/11 केवी उपसंस्थान, तेरह बीघा बनभूलपुरा, हल्द्वानी में क्षतिग्रस्त CT-PT को बदलना।इन कार्यों के दौरान संबंधित पोषक से पोषित क्षेत्रों में पूर्ण या आंशिक रूप से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करता है और असुविधा के लिए क्षमा प्रकट करता है

ADVERTISEMENTS