#Police पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में नेपाली मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के अनुसार बीती रात को पिथौरागढ़ के वड्डा में दिल्ली में रहने वाली बुजुर्ग महिला माधवी चिल्कोटी की हत्या कर दी गई थी। मृतक अपने मकान की मरम्मत के लिए अपने घर पिथौरागढ़ आयी थी। घटना की जानकारी मृतका के भतीजे विशाल राज चिल्कोटी की ओर से वड्डा थाना पुलिस को दी गई।

Ad
Ad


हत्या का शक मृतका के मकान में बतौर केयर टेकर रह रहे नेपाली मूल के रूपिन्दर पर जताया गया। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आरोपी रूपिन्दर नाथ योगी निवासी ग्राम शेरू वॉर्ड नंबर-नौ जिला मुगु, नेपाल हाल निवासी वड्डा, पिथौरागढ़ को झूलाघाट रोड किल्ल से आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लूटे गए रुपए और सोने के जेवरात भी बरामद कर ली है।