जारी है पुलिस का लाउडस्पीकर हटाओ अभियान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों से लॉउडस्पीकर उतारने का काम लगातार जारी है। पुलिस ने तीन दिनों के भीतर ही 258 धार्मिक स्थलों से लॉउडस्पीकर उतरवा दिए हैं। हाईकोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण के मद्देनजर लॉउडस्पीकर उतारने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS


उत्तराखंड के डीजीपी के अनुसार धार्मिक स्थलों से लॉउडस्पीकर उतारने के लिए एक जून से अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 258 लॉउडस्पीकर उतारे गए हैं। पुलिस के अनुसार कुछ स्थानों पर लोगों ने खुद ही लॉउडस्पीकर उतार लिए हैं।



वहीं कई स्थानों पुलिस ने सभी धर्मों के धर्म गुरुओं को बैठाकर लॉउडस्पीकर उतारने को लेकर बैठक भी की है। सभी को हाईकोर्ट के आदेश के बारे में जानकारी दी जा रही है। पुलिस की माने तो अगर कोई लॉउडस्पीकर उतारने से मना करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS