देहरादून में इस तारीख से शुरु होगा विधानसभा का बजट सत्र

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड विधानसभा सत्र की तारीख तय हो गई है। इस संबंंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही अब विधानसभा सत्र की तैयारियां शुरु हो गईं हैं। सत्र के पहले दिन वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

आपको बता दें कि पहले सरकार ने गैरसैंण में विधानसभा का सत्र कराने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आखिरकार बजट सत्र को देहरादून में ही कराने का फैसला किया गया।

नए शिड्यूल के तहत अब 14 से 20 जून की अवधि निर्धारित की गई है। देहरादून स्थित विधानसभा में ही ये सत्र आयोजित किया जाएगा। सरकार ने 14 से 20 जून का प्रस्ताव बनाकर विधानसभा को भेजा था। इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए अब राज्यपाल की भी स्वीकृति ले ली गई है। इसके बाद अब तैयारियां शुरु हों गईं हैं।
शुरुआती जानकारी के अनुसार सत्र के पहले दिन 14 जून को अध्यादेशों को सदन के पटल पर रखने के साथ ही विधायी कार्य होंगे। इसी दिन वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट पेश करेंगे। 15 जून को बजट पर सामान्य चर्चा होगी। 16, 17 व 20 जून को विभागवार अनुदान मांगों का प्रस्तुतीकरण व चर्चा होगी। 20 जून को विनयोग विधेयक पारित होगा।

ADVERTISEMENTS