नदी में मिली युवती की लाश! जांच में जुटी पुलिस
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी- मुखानी थाना क्षेत्र में एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है।मुखानी थाना क्षेत्र में हल्द्वानी से कालाढूंगी को जाने वाली रोड पर भाखड़ा पुल पर नदी में सुबह शनिवार को युवती की लाश मिली। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। युवती की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


