शहदौरा के जंगल में पुलिस ने किया एनकाउंटर, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
एनकाउंटर

पुलभट्टा पुलिस ने नानकमत्ता क्षेत्र में वन विभाग टीम पर फायरिंग करने के एक आरोपी को शहदौरा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मुठभेड़ में घायल बदमाश से पूछताछ की और मामले में कई महत्वपूर्ण जानकारियों जुटाई।

ADVERTISEMENTS

शहदौरा के जंगल में पुलिस ने किया एनकाउंटर

उधम सिंह नगर जिले के थाना नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम कैथुलिया में वन विभाग की छापेमारी के दौरान वन रेंज रंसाली की टीम के ऊपर कुछ तस्करों द्वारा हमला कर फायरिंग की गई थी। जिसमें एक वन आरक्षी घायल हुआ था। इस मामले में वन विभाग ने तस्करों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

मामले में गंभीरता दिखाते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस की टीमों का गठन कर अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस टीमों द्वारा दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। लेकिन एक आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने तीसरे अभियुक्त को भी काफी खोजबीन के बाद अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

नानकमत्ता का ही रहने वाला है आरोपी

जानकारी के अनुसार पुलिस को देर रात घटना में वांछित एक और अभियुक्त के जंगलों से निकलकर भागने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम द्वारा पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शहदौरा के जंगल में भाग रहे अभियुक्त को रोकने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गई जिसमें एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान जसपाल सिंह उर्फ जसवीर सिंह उर्फ जस्सा पुत्र संता सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी नानकमत्ता के रूप में की गई है। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है

ADVERTISEMENTS