हल्द्वानी: जंगल में शव मिलने से हड़कंप, पुलिस और वन विभाग ने चलाया सर्च ऑपरेशन
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र के जगतपुर में जंगल के भीतर एक शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना एक मजदूर ने दी, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया। प्राथमिक जांच में शव कुछ समय पुराना प्रतीत हो रहा है, वहीं जंगली जानवरों द्वारा शव को नुकसान पहुंचाए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगाला जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


