त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस हुई अलर्ट, इन जगह पर हो रही चेकिंग

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

त्योहारी सीजन को देखते हुए जहां लोग त्योहारों का आनंद लेने एवं समान खरीदने में व्यस्त हैं वहीं नैनीताल पुलिस के द्वारा लोगों की सुरक्षा को देखते हुए हर संभव प्रयास किया जा रहा है वही पुलिस ज्यादा भीड़ भाड़ वाली जगह पर सघन चेकिंग कर रही है और बम स्कॉयड एवं डॉग स्कॉयड की मदद ले रही है जहां त्योहारी सीजन में कई बार खतरे की आशंका होती है वहीं पुलिस किसी भी दृष्टिकोण से लापरवाही नहीं बरतना चाहती है और अपनी तरफ से हर मुमकिन प्रयास कर रही है जहां पुलिस के आला अधिकारियों ने अपने निचले कर्मचारियों को अलर्ट रहने की हिदायत दी है ।

ADVERTISEMENTS

वहीं पुलिस के द्वारा भीड़ वाली जगह रेलवे स्टेशन बस स्टेशन पर चेकिंग अभियान जारी है और संदिग्ध लग रहे लोगों पर नजर एवं पूछताछ भी पुलिस के द्वारा की जा रही है और हल्द्वानी शहर में पुलिस ने जाम की समस्या को देखते हुए रूट परिवर्तित कर दिया है जिसकी वजह से एक तरफ लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन एक बड़ी परेशानी जो कि हल्द्वानी शहर में अधिकतर जाम की समस्या है उससे लोगों को काफी हद तक जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है और यातायात नियंत्रण टीम भी बारीकी से अपनी नजर यातायात को लेकर बनाए हुए हैं जो कि शहर में किसी भी प्रकार से जाम या फिर पार्किंग की समस्या उत्पन्न ना हो सके इसको लेकर अपना काम कर रही है और जगह जगह पर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है

रिपोर्ट by-अंकुर सक्सेना

ADVERTISEMENTS