Petrol Diesel Price Today 23 August 2026: पेट्रोल 16 रुपए महंगा तो डीजल 27 रुपए प्रति लीटर सस्ता, त्योहरों से पहले आम जनता के आए अच्छे दिन, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें
Petrol Diesel Price Today 23 August 2026: पेट्रोल 16 रुपए महंगा तो डीजल 27 रुपए प्रति लीटर सस्ता, त्योहरों से पहले आम जनता के आए अच्छे दिन, जानिए आपके शहर में क्या है रेट / Image: AI Generated

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 23 August 2026: महंगाई की मार झेल रही जनता को एक बार फिर जोर का झटका लगा है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में 4 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है। बता दें कि डीजल के रेट में बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है जब सरकार ने एक दिन पहले ही 30 रुपए से ज्यादा कटौती करने के बाद जनता को राहत देने की वाहवाही बटोर रही थी। वहीं, महज 48 घंटे के बाद फिर से डीजल का रेट महंगा हो गया है। तो चलिए जानते हैं कि आज 23 अगस्त को पेट्रोल-डीजल का रेट क्या है?

पेट्रोल-डीजल 4 रुपए प्रति लीटर महंगा

Petrol Diesel Price Today 23 August 2026: पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 3.81 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई है। जबकि डीजल 3.59 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। कीमत बढ़ने के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 337.78 और डीजल 364.70 रुपए प्रति लीटर के दाम से मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमत 22 अगस्त से सोमवार 24 अगस्त तक के लिए तय की गई है। सोमवार को एक बार फिर ईंधन के दाम का रिव्यू किया जाएगा। वैसे देखा जाए तो पाकिस्तान में 15 से 22 अगस्त तक पेट्रोल-डीजल की कीमत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पेट्रोल जहां पिछले एक हफ्ते में 16 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया है तो डीजल की कीमत में 27 रुपए से अधिक की कटौती हुई है।

15 से 22 अगस्त 2026 के बीच कब कितना बदलाव हुआ

तारीखपेट्रोल रेट (PKR/L)पेट्रोल में बदलावडीजल रेट (PKR/L)डीजल में बदलाव
15 अगस्त₹324.98₹395.69 के आसपास
18 अगस्त₹331.20₹6.22 महंगा₹395.69कोई बदलाव नहीं
19 अगस्त₹334.54₹3.34 महंगा₹395.69कोई बदलाव नहीं
20 अगस्त₹337.51₹2.97 महंगा₹363.06₹32.63 सस्ता
21 अगस्त₹337.78₹0.27 महंगा₹364.70₹1.64 महंगा
22 अगस्त₹341.59₹3.81 महंगा₹368.29₹3.59 महंगा

20 अगस्त को 33 रुपए सस्ता हुआ था डीजल

गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने 20 अगस्त को डीजल की कीमत में 32.63 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इस संबंध में पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने दावा करते हुए कहा था कि रिफायनरियों से बात करने के बाद सरकार ने बस-ट्रक मालिकों को राहत देने का फैसला किया है। लेकिन महज 48 घंटे बाद ही सरकार ने एक बार फिर डीजल की कीमत बढ़ा दी है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि सरकार राहत देने के नाम पर दिखावा के सिवाए और कुछ भी नहीं कर रही है।

पेट्रोलियम मंत्री ने कही ये बात

इससे पहले, पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने घोषणा की थी कि ईरान और अमेरिका के बीच फिर से तनाव बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए अब ईंधन की कीमतें रोज़ाना तय की जाएंगी। सरकार मार्च की शुरुआत से ही ईंधन की कीमतों में साप्ताहिक बदलाव की घोषणा कर रही थी, साथ ही मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण तेल की आपूर्ति में संभावित रुकावट के बीच ईंधन बचाने के उपाय भी कर रही थी। संघीय सरकार ने अप्रैल में सब्सिडी वाला ईंधन उपलब्ध कराने के लिए लक्षित राहत उपायों की भी घोषणा की थी।

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि कैबिनेट और प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों के आधार पर रोज़ाना ईंधन की कीमतें तय करने की ज़िम्मेदारी ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (Ogra) को सौंपने का फैसला किया है। पेट्रोल का इस्तेमाल मुख्य रूप से निजी परिवहन, छोटी गाड़ियों, रिक्शा और दोपहिया वाहनों में किया जाता है, और इसकी कीमत में बदलाव से मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग प्रभावित होते हैं।

ADVERTISEMENTS