हल्द्वानी-सिंथिया में हुआ जापानी तकनीक से पढ़ने का प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को जापानी कंपनी बेनेसे इंडिया प्राइवेट लिमिडेट की ओर से छात्रों और शिक्षकों के लिए जापानी शिक्षण पद्धति पर आधारित कार्यशाला आयोजित की गई। प्रधानाचार्य डॉ. प्रवींद्र कुमार रौतेला ने बताया कि अध्ययन को अधिक सुगम व तनाव मुक्त बनाने पर जोर दिया गया। कक्षा छह और सात के छात्रों को जापान में गणित और विज्ञान विषयों को पढ़ाने के लिए प्रयोग में लाई जा रही तकनीक और विधियों की जानकारी दी गई। छात्रों ने कंपनी के प्रतिनिधियों से प्रश्न पूछकर जिज्ञासा शांत की। कंपनी के प्रतिनिधि निशांत लाकरा ने छात्रों को विज्ञान और गणित जैसे विषयों के अध्ययन में आने वाली सामान्य परेशानियों के बारे में बताया। एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर बीबी जोशी आदि मौजूद रहे। यहां एससी मिश्रा, महेश जोशी, बेनेसे की स्कूल को-ऑर्डिनेटर शीला बिष्ट, अपूर्वा दुर्गापाल, दीपिका जोशी, केसी पंत, रीना कार्की, भुवन मेलकानी, ऋचा कर्नाटक, मंजू जोशी आदि भी मौजूद रहे।

Ad
Ad