हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए श्रद्धालु की हुई मौत, होटल में मृत मिला यात्री

ख़बर शेयर करें


हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने मौत हो गई। मृतक होटल के कमरे में अपने साथियों के साथ रूका था। जहां उसकी मौत हो गई।

Ad
Ad


हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए एक और श्रद्धालु की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु अपने साथियों एक होटल में ठहरा था। जहां वो रात को साथियों के साथ ही सोया था।

सुबह जब सबके उठने के बाद भी नहीं उठा तो उसके साथियों ने उसे जगाने की कोशिश की तो वो नहीं उठा। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हेमकुंड साहिब की यात्रा में दूसरी मौत
हेमकुंड साहिब यात्रा पर ये दूसरी मौत है। इस से पहले भी रविवार को हेमकुंड साहिब यात्रा में पंजाब के एक श्रद्धालु की रविवार को मौत हो गई थी। जिसमें मृतक अचानक बेहोश हो गया था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

मोहली से यात्रा के लिए आए थे उत्तराखंड
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को अमनप्रीत सिंह गिल (25) मोहाली पंजाब से अपने अन्य साथी गुरसेवक, असविंदर हरमणजीत के साथ हेमकुंड यात्रा के लिए घांघरिया आया था। सोमवार सुबह अमनप्रीत सिंह अपने साथी द्वारा उठाने पर भी नहीं उठा।

जिसके बाद उसे गुरुद्वारा घांघरिया अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक का पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जोशीमठ चिकित्सालय भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।